सारंगढ़-बिलाईगढ़ , मार्च 28 -- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भूलूमुड़ा में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह घटना वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और वन विभाग की तत्परता का सकारात्मक उदाहरण मानी जा रही है।
वन विभाग से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान सिंधु साहू के मूंगफली के खेत में लगाए गए जाल में एक पैंगोलिन फंस गया था। खेत में कार्य कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने धैर्य और कुशलता का परिचय देते हुए जाल में फंसे पैंगोलिन को सुरक्षित बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित