रायपुर , मई 03 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत रविवार को अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए। इस अभियान के दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे।
उल्लेखनीय है कि 'सुशासन तिहार' का आयोजन एक मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेगा जिसके तहत शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया जा रहा है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित