रायपुर , जुलाई 29 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज (सीटीजेडब्ल्यूसी), कांकेर के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर (आईजी) बी.के. पोनवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार का देवलोकगमन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित एवं सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित