रायपुर , अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर अपने संदेश में आज विश्वास जताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
श्री साय का यह संदेश भाजपा संगठन के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में आगामी राजनीतिक और विकासात्मक योजनाओं के संदर्भ में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित