जशपुर , अप्रैल 17 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जशपुर प्रवास के दौरान वे ग्राम कोमड़ो स्थित उनके निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित