रायपुर , मार्च 11 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उन्हें जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और पिछले 35 वर्षों के साथ को याद किया।
श्री साय ने लिखा कि पिछले 35 वर्षों में जीवन के हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख और चुनौतियों के दौरान उनकी जीवन संगिनी अटूट विश्वास के साथ हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास हमेशा उनके लिए एक मजबूत आधार रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पत्नी कौशल्या का धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने जीवन की हर जिम्मेदारी और चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना करते हुए पत्नी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री साय द्वारा साझा किया गया यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित