रायपुर, 08 मई 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी हैं।
श्री साय ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर पोस्ट लिखा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और श्री अधिकारी के सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि श्री अधिकारी का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण राज्य के समग्र विकास को नयी गति प्रदान करेगा तथा पश्चिम बंगाल को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित