रायपुर , अप्रैल 13 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में "बस्तर रोडमैप 2.0" के तहत रोजगार सृजन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय संतुलित विकास पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने तथा राज्य में निवेश बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित