रायपुर , मई 29 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे सादगी, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास का प्रेरक उदाहरण बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक के लिए सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन को चुनता है, तो वह केवल विवाह नहीं करता, बल्कि समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित