पटना , अप्रैल 25 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि भुगतान करने की मांग की है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या बिहार में 1.25 करोड़ हैं, जिसमें वृद्धजनों की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। पेंशन की राशि नहीं मिलने से वृद्धजनों को काफी कठिनाई हो रही है और आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित