पुणे , जून 04 -- महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अली दारूवाला को राज्य के एक हिंदू कल्याण संगठन 'पतित पावन संगठन' का मुख्य प्रवक्ता और आधिकारिक टीवी पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोपानराव देशमुख और महासचिव नितिन सोनटाक्के ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री दारूवाला इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया मंचों पर संगठन का बतौर मुख्य प्रवक्ता प्रतिनिधित्व करते हुए हिंदू समुदाय तथा व्यापक समाज से जुड़े मुद्दों पर होने वाली सार्वजनिक चर्चाओं में शिरकत करेंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 'पतित पावन संगठन' एक ऐसा कल्याणकारी संगठन है, जो हिंदू समुदाय के अधिकारों, गरिमा और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए समर्पित है। यह संगठन हिंदू हितों के लिए काम करते हुए उनकी सांस्कृतिक विरासत तथा गौरव को संरक्षित व बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित