मुंबई , सितंबर 19 -- सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'माँ इंति बंगारम' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा।फिल्म में सामंथा स्वर्णा की भूमिका में नजर आएंगी, जो परिवार की जिम्मेदारियों और उम्मीदों के बीच बहू के रूप में अपनी जिंदगी संभालती है। कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है, जब उनके भीतर छिपा एक्शन से भरपूर अंदाज सामने आता है।

'माँ इंति बंगारम' में एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पारिवारिक जीवन में अक्सर अनदेखी रह जाने वाली ताकत को रेखांकित करती है और रूढ़िवादी धारणाओं को भी मनोरंजक अंदाज में चुनौती देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित