श्रीगंगानगर , मार्च 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
प्रधानाचार्य नीरू छाबड़ा ने बताया कि छात्राओं को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाकर विद्यालय में नामांकन, ठहराव एवं सुरक्षा की दर में वृद्धि करना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। इसी के तहत कक्षा 9वीं की कुल 43 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित