श्रीगंगानगर , मई 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में अदालत परिसर स्थित बार संघ के कार्यालय में चोरी होने की घटना सामने आयी है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बार संघ के सचिव राकेश गुरिया द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को की गयी शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति बार संघ के कार्यालय में लगे विंडो एसी को शनिवार- रविवार की रात को चोरी कर ले गया।
सादुलशहर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट में बताया कि जांच कर रहे थानेदार ने आज घटनास्थल पर आकर नक्शा मौका की कार्रवाई की। बार संघ कार्यालय के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। रात को यहां काफी अंधेरा रहता है। अदालत में रात में चौकीदार भी रहता है। इसके बावजूद यह चोरी हो गयी। पुलिस अदालत परिसर के बाहर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित