खरगोन , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन ने खरगोन जिले के कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार गुरु को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के अनुसार ग्राम चंदावड़, तहसील भगवानपुरा निवासी श्यामलाल उपाध्याय (69) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके विरुद्ध कसरावद निवासी एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के एवज में आरोपी उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 27 मार्च को ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने कसरावद बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को आवेदक से सात हजार रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित