भरतपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र में मेवात क्षेत्र से साइबर ठगों के सफाये के लिए जारी विशेष अभियान "ऑपरेशन एण्टीवायरस" के तहत पुलिस ने सात साईबर ठगों को गिरफ्तार करके उनसे सात मोबाईल फोन जब्त किये गए।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय साइबर पोर्टल 1930 से प्राप्त शिकायत पर पुलिस दल ने बिलंग की पुलिया के पास की पहाडी कामां रोड पर दबिश देकर आशिफ मेव (19), रोबिन मेव (19), फैसल इकबाल मेव (18), जितेन्द्र जाटव (25), साजिद हुसैन मेव (29), साबिर खां मेव (22) और परवेज मेव (23) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनजान लोगों को सेना का अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्ट कम्पनियों से माल लोड करवाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने, महंगे मोबाइल फोन को सस्ती दरों पर विक्रय करने, सेनाधिकारी बनकर खुद के वाहन को बेचने, रिण देने एवं सैक्सटार्शन के जरिये अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमैलिग करके ठगी करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित