नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान संभालने के करीब सात महीने बाद श्री नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार श्री नवीन की टीम में श्री राम माधव और श्रीमती स्मृति ईरानी जैसे कई नेताओं की एंट्री हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं श्री राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री नवीन की टीम में 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
श्री नवीन पार्टी ने सात राज्यों से आठ लोगों को महामंत्री बनाया। इनमें सबसे ज्यादा दो नेता उत्तर प्रदेश के शामिल हुए हैं।
श्री नवीन की टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 प्रतिशत का है। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर श्रीमती ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। दो मुस्लिम नेताओं को भी श्री नवीन की टीम में शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित