सहारनपुर , मई 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सात मई को सहारनपुर में देवबंद के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी हैं।

भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह राणा ने सोमवार को यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री योगी ने 2017 में प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही सहारनपुर की शिवालिक पर्वतमालाओं में स्थित मां शाकुम्बरी देवी के मंदिर और उस पूरे स्थल को शासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। 2017 से यह परंपरा बन गई है कि चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, गृहमंत्री अमित शाह हों या स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों अथवा भाजपा का कोई शीर्ष नेता हो, सहारनपुर आगमन के दौरान मां शाकुम्बरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने अनिवार्य रूप से आता-जाता है।

जिले के प्रशासनिक आला अफसर भी यहां का पदभार संभालने के वक्त मां शाकुम्बरी देवी के दर्शन करने अवश्य जाता है। हिंदुओं के लिए सहारनपुर जनपद में दूसरा महत्वपूर्ण स्थान देवबंद की बाला सुंदरी मंदिर का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच सालों के दौरान दो बार देवबंद आ चुके हैं और तीसरी बार उनका सात मई को आगमन होगा।

जहां जनवरी 2022 को उन्होंने देवबंद में एटीएस प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया था। 19 जनवरी 2026 को वह देवबंद के गांव जड़ौदा जट में राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि देने आए थे। राजकुमार रावत के पुत्र बृजेश सिंह देवबंद से भाजपा के दूसरी बार विधायक हैं और लोक निर्माण विभाग में राज्यमंत्री हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित