पटना , मई 22 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि सात निश्चय-3 के तहत हर प्रखंड में माॅडल स्कूल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नया विस्तार मिलेगा। श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए सात निश्चय-3 के चौथे संकल्प 'उन्नत शिक्षा -उज्ज्वल भविष्य' के अंतर्गत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इससे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक मजबूती मिलेगी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि इन माॅडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा खेलकूद की उन्नत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मेडिकल, इंजीनियरिंग, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी को भी मजबूत आधार मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित