जहानाबाद , मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि सात निश्चय-3 के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच जहानाबाद जिले में कई काम कराये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज जहानाबाद जिले के गांधी मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 2005 से ही जहानाबाद जिले में विकास के सभी काम कराये हैं। उन्होंने कहा कि पटना-जहानाबाद-गया पथ का 4 लेन चौड़ीकरण कराया गया है। जहानाबाद-राजगीर पथ का निर्माण कराया गया है। तीन बड़े पथों का चौड़ीकरण एवं निर्माण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित