पटना , मार्च 14 -- बिहार कला एवं संस्कृति विभाग अतर्गत बिहार ललित कला अकादमी पटना के सौजन्य से अत्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर सात दिवसीय महिला कलाकार कार्यशाला का समापन समारोह शनिवार को हुआ।

इस अवसर पर कार्यशाला में तैयार कलाकृतियों का स्मारिका का विमोचन बिहार ललित कला अकादमी पटना की सचिव सुश्री कहकशाँ के द्वारा किया गया। इस समापन समारोह में भारतीय नृत्य कला मंदिर पटना में प्रशिक्षित होने वाले बच्चों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भाग ले रहे कलाकारों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं गुलाब दे कर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में लोक कला एवं समकालीन कला के कलाकरों के द्वारा 28 कलाकृतियों का निर्माण किया गया।

दर्शको ने कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा बिहार ललित कला अकादमी, पटना के प्रयास से राज्य के कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका दे रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में कला एव कलाकारों के विकास का सुनहरा अवसर प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित