नयी दिल्ली , अगस्त 01 -- वस्त्र मंत्रालय सात अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन करेगा।

वस्त्र मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समारोह का उद्देश्य देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा का सम्मान करना और देश के सांस्कृतिक तथा आर्थिक विकास में हथकरघा बुनकरों के योगदान को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी, जबकि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

समारोह के दौरान वर्ष 2025 के तीन संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार सहित कुल 22 पुरस्कार उत्कृष्ट शिल्प कौशल, नवाचार और हथकरघा परंपराओं के संरक्षण में योगदान देने वाले बुनकरों को प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भारत की विविध हथकरघा परंपराओं पर आधारित चार स्मारक डाक टिकट जारी किए जाएंगे तथा दो प्रकाशनों का भी विमोचन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित