बेसल (स्विट्जरलैंड) , मार्च 09 -- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से शुरू होने वाले स्विस ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। पुरुषों की युगल बैडमिंटन रैंकिंग में चौथे नंबर पर रहने वाले सात्विक-चिराग को बर्मिंघम में पहले राउंड में मलेशिया के कांग खाई जिंग और एरॉन ताई की दुनिया की 33वें नंबर की टीम ने चौंका दिया। मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन स्विस ओपन में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। उन्होंने यह टूर्नामेंट 2023 में जीता था।

पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु, सुपर 300 मीट में नहीं खेलेंगी। सिंधु की गैरमौजूदगी में, महिला एकल में भारतीय टीम को अगुवाई करने की जिम्मेदारी मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा पर होगी। तन्वी शर्मा और अनमोल खरब भी क्वालिफायर से शुरुआत करने के बाद प्रभावित करना चाहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित