हनुमानगढ़ , जुलाई 05 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो युवकों को 24 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त अवैध रूप से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने रविवार को बताया कि हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में टाउन-रावतसर मार्ग पर लक्खूवाली गांवमें गुरप्रीतसिंह उर्फ गौरू रायसिख (21) और कुलदीप सिंह रायसिख (28) को 24 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त छिलका एवं चूरा ले जाते पकड़ा गया। नोहर थाना क्षेत्र में शनिवार को देर शाम एक किशोर से 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। उसे निरुद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित