भीलवाड़ा , जून 28 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 355 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सागर ने रविवार को बताया कि डीएसटी को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की खुफिया जानकारी मिली। इस पर बिजौलिया थाना पुलिस और डीएसटी ने तत्काल नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की टाटा सफारी कार को रुकवाया गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 19 अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 355 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।
मौके से पुलिस ने कार चालक तस्कर कपिल विश्नोई (28) को गिरफ्तार किया है। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 53 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित