यमुनानगर 01अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर मे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने साडोरा हलके का दौरा कर साडोरा मुख्य बाजार मार्ग और लक्ष्मी नारायण मंदिर के हाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर साडोरा नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में पंजाब की राजनीति को लेकर कहा कि पंजाब की जनता सभी दलों को देख चुकी है और अब भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर नशे की समस्या से छुटकारा दिलाने, बेरोजगारी कम करने, निवेश बढ़ाने और विकास को गति देने पर काम किया जाएगा।
एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव जीतते हैं, वहां एसआईआर को सही बताया जाता है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की जीत वाले क्षेत्रों में इसे गलत बताया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस से आत्ममंथन कर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं पर काम करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित