ग्लासगो (स्कॉटलैंड) , जुलाई 27 -- भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में जगह बना ली है। वहीं एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
आज यहां तैराक साजन प्रकाश का अच्छा प्रदर्शन करते हुए हीट 2 में 1:58.59 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो उनके 1:57.09 के निजी सर्वश्रेष्ठ समय से थोड़ा अधिक है। हालांकि, तीनों हीट मिलाकर उनका समय सातवां सबसे तेज रहा और वह फाइनल में पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित