सागर , अप्रैल 10 -- भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सागर के अटल पार्क परिसर में किया जाएगा।

यह पहल समाजवादी चिंतक एवं राजनेता रघु ठाकुर के प्रयासों से संभव हुई है, जिसके तहत नगर निगम द्वारा अटल पार्क में प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान सुरक्षित किया गया है।

अनावरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, रामबहादुर राय, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी तथा नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रघु ठाकुर करेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, लोकसभा और बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं तथा उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित