सागर , सितंबर 19 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार लोगो की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास कार में सवार निर्मल चंद जैन (62) उर्फ मुन्ना कोयला, प्रशांत जैन (46) दोनो निवासी रामपुरा वार्ड सागर और तीन अन्य सागर से दमोह की ओर जा रहे थे कि बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटौरिया स्थित पेट्रोल पंप से निकलकर जैसे ही जबलपुर मार्ग की ओर बढे तो जबलपुर से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार निर्मल जैन, प्रशांत जैन सागर और विकास पिता जगदीश कुमार निवासी हरियाणा की मौके पर ही मौत गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल ने निजी अस्पताल मे दम तोड दिया। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही कार में सवार एक अन्य घायल को गंभीर हालत मे निजी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिये हैं और निजी यात्री बस चालक की तलाश कर रहे है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क किनारे उतर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित