सागर , सितंबर 06 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र के घूघरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के उपचाररत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में प्रशासनिक अमला सक्रिय है तथा उपचाररत लोगों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित