सोनीपत , जुलाई 19 -- हरियाणा में सोनीपत के साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष बीएससी नर्सिंग छात्रों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैंप वॉक और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रौनक को मिस्टर फ्रेशर और लक्षिता को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा ऋषिता को फ्रेश फेस, आंचल और मयंक को कैंपस स्टार, वंशिका को ब्राइट स्पार्क, तमन्ना को राइजिंग टैलेंट तथा अनुष्का को न्यू जेम आइकॉन का खिताब प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित