नयी दिल्ली , अगस्त 08 -- लगातार बारिश के कारण दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच होने वाला 16वां मैच रद्द कर दिया गया है।
यह बारिश के कारण दो दिनों में रद्द होने वाला लगातार तीसरा मैच है। शुक्रवार को भी दो मैच रद्द हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित