मुंबई , अप्रैल 28 -- भिनेत्री साई पल्लवी ने आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए पूरी टीम का आभार जताया है।

साई पल्लवी ने आमिर खान और फिल्म से जुड़े सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करते हुए इस सफर को बेहद सुखद और भावनात्मक बताया। उन्होंने कहा, "आमिर सर, मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जब आप प्यार के बारे में बात करते हैं और आपके चेहरे पर जो चमक आती है, उसे देखना वाकई शानदार था। अपनी पहली हिंदी फिल्म को लेकर मैं थोड़ी नर्वस थी, लेकिन यह अनुभव बेहद खूबसूरत रहा।"साई पल्लवी ने अपने सह-कलाकार जुनैद खान की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना काफी सहज और आनंददायक रहा। साई पल्लवी ने पूरी टीम के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा कि उनके दिल में सभी के लिए ढ़ेर सारा प्यार है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। यह फिल्म एक मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित