श्रीगंगानगर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में लायंस क्लब सेंट्रल सिटी एवं पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग ठगी एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित