अलवर , जुलाई 19 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किये हैं। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने रविवार को बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक एकांत में बैठकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मौके पर दबिश दी और गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 10 मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किये गये, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध में किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नदीम, लादेन, इन्साद, इस्माइल, खालिद, आदिल, सोयल, मोहम्मद कैफ और रहीस अहमद शामिल हैं। इनमें अधिकतर आरोपी किशनगढ़बास क्षेत्र के खातीवास, खानपुर मेवान और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी अलवर जिले के शेखपुर निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित