सहारनपुर , सितंबर 10 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साइबर अपराध पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के बैंक खाते से निकाले गए 11 लाख रुपये में से सात लाख रुपये वापस करा दिए।

थाना साइबर अपराध पुलिस के निरीक्षक जावेद खान ने बताया कि हकीकत नगर निवासी शशिवीर चोपड़ा के बैंक खाते से एक अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी के जरिए 11 लाख रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

मामले की विवेचना केंद्र दत्त गौतम कर रहे थे। रकम वापस मिलने पर शशिवीर चोपड़ा ने पुलिस का आभार जताया। निरीक्षक जावेद खान ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और साइबर जालसाजों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1030 अथवा संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित