कौशांबी , जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की साइबर थाना पुलिस ने जुलाई माह के दौरान साइबर ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत देते हुए चार लाख रुपये से अधिक की ठगी गई धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है। इसके अलावा 10.29 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि को समय रहते होल्ड भी कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक जुलाई से 30 जुलाई के बीच साइबर ठगी की शिकायतें मिलने पर साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 4,00,798 रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराए। वहीं 10,29,697 रुपये की धनराशि को होल्ड कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीड़ितों को राहत मिल सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से सूचना दें, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित