राजनांदगांव , सितंबर 21 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए कथित तौर पर म्यूल बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक बैंक खाते के माध्यम से पांच लाख 41 हजार 99 रुपये की संदिग्ध राशि प्राप्त कर आगे स्थानांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई।
इस मामले में सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 562/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 317(5) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित