अलवर , जनवरी 13 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है।

थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साधनों की सहायता से चांदुकी एक्सप्रेस वे के सामने दबिश देकर सोशल मीडिया पर पुराने नोट एवं सिक्के खरीदने का झांसा, अश्लील विडियो डालने एवंं सस्ते दामों में फोन बेचने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करने के मामले में शाकिर, शाहरूख मेव, तसलीम मेव एवं शहंशाह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया गया है। इनसे छह मोबाइल बरामद किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित