पटना , फरवरी 16 -- बिहार में पटना जिले के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर ठगी एवं एटीएम से अवैध निकासी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि मुसल्लहपुर थानांतर्गत रामपुर रोड पर कुछ व्यक्ति साइबर ठगी एवं एटीएम से अवैध निकासी करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं।इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 17 एटीएम कार्ड, 19 सिम कार्ड, सात मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के बारकोड प्रिंट लगे कागजात बरामद किये गये ।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे एटीएम, लोन एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आम लोगों से ठगी किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित