हैदराबाद , जून 20 -- तेलंगाना में साइबराबाद के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन ने ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के एक मामले में सात लोगों को गिरफ्तार करके एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोहों के लिए 'म्यूल' बैंक अकाउंट (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले अकाउंट) उपलब्ध कराने, धोखाधड़ी से मिली रकम को संभालने और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) में मदद करने का काम करता था।

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, ये गिरफ्तारियां अपराध संख्या 1053/2026 के सिलसिले में की गई हैं। आरोपी बैंक अकाउंट का इंतजाम करने, अकाउंट होल्डर उपलब्ध कराने, धोखाधड़ी से मिली रकम इकट्ठा करने, कैश लाने-ले जाने और गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए फंड को कई अकाउंट के ज़रिए घुमाने में शामिल है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रापर्थी गौतम (28), सेनापति पेंटैया (56), बोडाला साई कुमार (28), मुरापाकाला कुमार (30), विज्जीपू सत्यनारायण (44), मंत्री साई कुमार (24) और उत्ला सत्यनारायण (27) शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित