मुंबई , मई 20 -- साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स बुधवार को अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के तहत मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वर्तमान कार्यकाल में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स की यह पहली भारत यात्रा है।
राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मुंबई पहुंचा है, जिसमें साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्सटेंटिनोस कोम्बोस, परिवहन, संचार एवं लोक निर्माण मंत्री एलेक्सिस वाफेडेस के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख बिजनेस लीडर्स शामिल हैं। राष्ट्रपति की यह यात्रा व्यापारिक, आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित