चंडीगढ़ , मई 02 -- पंजाब पुलिस ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं, हालांकि दोनों जिलों के नाम अभी तक आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किये गये हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गयी है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इसको लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
श्री पाठक से पहले आप सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी छापे करा चुकी है। डॉ. पाठक 25 अप्रैल को सर्वश्री राघव चड्डा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा श्री चड्ढा और श्री हरभजन सिंह भज्जी की सुरक्षा भी आप सरकार छीन चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित