बेतिया, 30मई (वार्ता ) पश्चिम चंपारण के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बेतिया नगर निगम सशक्त स्थाई समिति चुनाव परिणाम के बाद निगम के कामकाज और नेतृत्व शैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह नई समिति को बधाई देने के साथ उम्मीद करते हैं कि इस नई व्यवस्था में सभी लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

श्री जायसवाल ने बेतिया नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में मेयर समर्थक गुट की हार और विपक्षी खेमे की जीत के बाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सांसद डॉ. जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अहंकार ऐसा दुर्गुण है जो सब कुछ का नाश कर देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष बेतिया नगर निगम को 500 करोड़ रुपये से अधिक राशि मिलने के बावजूद शहर में अपेक्षित विकास दिखाई नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि निगम के लोगों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें अटकाने का काम किया। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनने वाली मुख्य सड़कों का टेंडर केवल इस वजह से रद्द कराया गया कि उसका शिलान्यास विधायक और सांसद ने किया था, जबकि इन सड़कों के लिए धनराशि बिहार सरकार से उपलब्ध कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित