यमुनानगर , अक्टूबर 20 -- सांसद वरुण चौधरी एवं राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध मंगलवार को सरस्वती नगर अनाज मंडी पहुंचे और किसानों, आढ़तियों एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने फसल बिक्री, खरीद प्रक्रिया, भुगतान में देरी, उठान, भंडारण, बारदाने, साफ-सफाई, पेयजल, शेड और सड़क व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
सांसदों ने कहा कि किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की नींव है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडी से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
इसके बाद राहुल जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) यमुनानगर के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित