पटना , अगस्त 04 -- ूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पटना नगर निगम में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की।श्री प्रसाद ने हड़ताल के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हड़ताल के कारण पटना में कचरा उठाव का कार्य बाधित है और शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। इससे शहर में गंदगी फैल रही है, जो नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।

श्री प्रसाद ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र हड़ताल समाप्त कराकर सफाई अभियान पुनः शुरू कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों के प्रकोप को रोकने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग एवं छिड़काव कराने के भी आदेश दिए।

श्री प्रसाद ने कहा कि पटना वासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा है कि वह कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित