राजनांदगांव , सितंबर 18 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सांसद संतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को दो दिव्यांगजनों को सांसद निधि से पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की।

कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम धर्मापुर निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग गणेश खुटेल और डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पटपर निवासी 70 प्रतिशत दिव्यांग नंदनी सिन्हा को स्कूटी की चाबी सौंपी गई।

इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना प्राथमिकता है। आवागमन का साधन मिलने से उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

स्कूटी मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने कहा कि इससे रोजगार, शिक्षा, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित