मोटरसाइकिल के सांड से टकराने से एक व्यक्ति की मौत श्रीगंगानगर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में करडवाला चौराहा के नजदीक मोटर साइकिल के एक सांड से टकराने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकोसी निवासी राजेंद्र कुम्हार (48) अपने चचेरे भाई के साथ मंगलवार रात को मोटरसाइकिल से करडवाला चौराहा के पास से जा रहा था। तभी अचानक सामने एक सांड आ गया, जिससे मोटरसाइकिल टकरा गयी। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित