श्रीगंगानगर , फरवरी 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूडवाली थाना क्षेत्र में बींझबायला की क्रय-विक्रय सहकारी समिति के एक कर्मचारी की एक सांड के हमले से मौत हो गयी।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बींझबायला निवासी महेंद्र कुम्हार (45) कल देर शाम खेत से पैदल ही घर आ रहा था। रास्ते में गांव की एक गली में एक सांड ने अचानक हिंसक होते हुए उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी।
महेंद्र को स्थानीय सरकारी अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित