चंडीगढ़ , जून 19 -- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा की प्राचीन लोक संस्कृति 'सांग' को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वह भिवानी के उमरावत गांव स्थित सूर्य कवि दादा लख्मीचंद आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कला परिषद के माध्यम से लोक कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे उनकी कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने रागनी, सांग और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं तथा 'सेठ ताराचंद' सांग का मंचन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित